लखनऊ

नेहरू इन्क्लेव में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। मंगलवार को को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नेहरू इन्क्लेव कालोनी में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नेहरू इन्क्लेव एसोसिएशन और मानवाधिकार एक्शन फोरम ने हर घर तिरंगा के अंतर्गत सभी स्थानीय नागरिकों को तिरंगा झंडा का वितरण किया। इस मौके पर पूरी कालोनी को तिरंगा ध्वज से सजाया गया। इसमें सभी कालोनीवासियों का योगदान रहा।

उ.प्र. मानवाधिकार एक्शन फोरम, नई दिल्ली के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत शर्मा ने बताया कि बहुत ही कम समय में तैयारी की गई थी। तैयारी में केसी गोयल, प्रेम सिंह, भुवन शुक्ल, सतेंद्र शर्मा, विजय सिंह,  मोनी सिंह,  अमित सेठ, सतेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रतीक सिंह, अमित कुमार, रतन कपूर, मोहित वर्मा, बजरंग मिश्र, बृजेश सिंह, अजय चौहान, संतोष सिंह,  मदन सिंह चौहान आदि का खास योगदान रहा। इन सभी ने तिरंगा यात्रा निकालकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के बाद जलपान हुआ।

 

Related Articles

Back to top button