उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय अवधी महोत्सव एवं अभिनंदन ग्रन्थ लोकार्पण समारोह 11 दिसंबर को लखनऊ में

Lucknow Focus News Desk: अवधी भाषा और साहित्य के उत्थान के लिए समर्पित अवधी आराधक डॉ. राम बहादुर मिश्र की अवधी साधना को समर्पित ‘अवध-अवधी का विविध सन्दर्भ अभिनंदन ग्रन्थ’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय अवधी महोत्सव को सफल बनाने के लिए बाराबंकी स्थित बिरजू संस्थान के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर अधिक से अधिक लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

समारोह का शुभारंभ 11 दिसंबर गुरुवार को 11 बजे से राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह लखनऊ में होगा। इस समारोह के संयोजक साहित्य सभा उत्तर प्रदेश के संस्थापक ‘स्माइल मैन’ कवि सर्वेश अस्थाना द्वारा किया जा रहा है।

बिरजू संस्थान की अपील

यह बैठक विकास भवन के निकट शांति विहार में व्यंगकार अनिल श्रीवास्तव ‘लल्लू जी’ के आवास पर आयोजित की गई। संस्थान अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस महोत्सव को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश की कई संस्थाओं को दी गई है, जिसमें बिरजू संस्थान भी सक्रिय सहयोग देगा। उन्होंने सभी साहित्य प्रेमियों से राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में समय से पहुंचने का कष्ट करने की अपील की।

बैठक में उपस्थिति

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं में रमेश चौधरी, विनोद कुमार, जियालाल, सहदेव प्रसाद, राम प्रगट कनौजिया, व्यंगकार अनिल श्रीवास्तव ‘लल्लू’, गीतकार साहब नारायण शर्मा, सियाराम रावत, दीपक दिवाकर सहित तमाम सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button