यूपी में इनवेस्टर्स का दिखेगा दम : वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य, कर्टन रेजिंग सेरेमनी आज

सीएम योगी करेंगे आयोजन की अध्यक्षता, दो पोर्टल्स का होगा उद्घाटन
लखनऊ। वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य हासिल करने को लेकर यूपी में इनवेस्टर्स समिट फरवरी के दूसरे हफ्ते में प्रस्तावित है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली के सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय भवन में यूपी इनवेस्टर समिट 2023 के कर्टन रेजिंग प्रोग्राम का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश शासन के इस कार्यक्रम में सीआईआई व फिक्की इंडस्ट्री पार्टनर की भूमिका निभा रहे हैं। इस सेरेमनी में इनवेस्टर्स की ‘इज आफ इनवेस्टमेंट’ को ध्यान में रखकर दो पोर्टल्स का शुभारंभ भी किया जाएगा, साथ ही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट को लेकर एक शॉर्ट फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 के जुड़े ‘लोगो’ को भी लांच किया जाएगा।
पूरी दुनिया से निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करना आयोजन का उद्देश्य
कार्यक्रम की शुरुआती सेशन में केंद्रीय सार्वजिनक क्षेत्रों के मुख्य प्रबंधक व राजदूतों के साथ संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम में उप्र के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा का प्रारंभिक संबोधन होगा। यूपी जीआईएस-23 का लोगो और टैगलाइन भी अनावृत किया जाएगा। यूपी चूंकि जनसंख्या, मैनपावर समेत कई मायनों में न केवल अन्य राज्यों से बड़ा है बल्कि यहां मैनुफैक्चरिंग समेत कई सेक्टर्स में इनवेस्टमेंट की असीमित संभावनाएं हैं। इन्हीं संभावनाओं को लक्ष्य करते हुए यूपी ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 के आयोजन के जरिए बड़े स्तर पर पूरी दुनिया से निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। आने वाले 5 सालों में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन यूएस डॉलर की इकॉनमी बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार विशेष तौर पर प्रयास कर रही है। यूपी ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 का आयोजन लखनऊ में फरवरी 10 से 12 को बीच किया जाएगा। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम पॉलिसी मेकर्स, इनवेस्टर्स, कॉर्पाेरेट लीडर्स, बिजनेस डेलिगेट्स, एकेडमिक्स की फील्ड के दिग्गज व पॉलिटिकल और सरकार की लीडरशिप को एक मंच साझा करने का मौका देगा जिसमें वह अपने विचार साझा कर सकेंगे।




