हेल्थ एंड वेलनेस

स्किन और ब्रेन की सेहत के लिए ज़रूरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जानें एक्सपर्ट्स की राय और शाकाहारी स्रोत

लखनऊ फोकस न्यूज डेस्क

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितने जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स हैं, उतना ही महत्वपूर्ण है ओमेगा-3 फैटी एसिड। यह पोषक तत्व न केवल दिल और दिमाग की सेहत के लिए अहम है, बल्कि त्वचा को जवां बनाए रखने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। आम धारणा है कि ओमेगा-3 सिर्फ मछली या अन्य नॉन-वेज आहार में मिलता है, लेकिन सच्चाई यह है कि इसके कई शाकाहारी स्रोत भी मौजूद हैं।

डॉ. अंकित पटेल, कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन (अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल) के अनुसार, “ओमेगा-3 एक ऐसा जरूरी फैटी एसिड है जिसे शरीर खुद नहीं बना सकता, इसलिए इसे डाइट के ज़रिए लेना जरूरी है।” यह हमारे ब्रेन, हार्ट, आंखों और जोड़ों की कार्यक्षमता को बनाए रखने में मदद करता है।

ओमेगा-3 की कमी के लक्षण

  • याददाश्त में कमी
  • चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग
  • ड्राय और डैमेज स्किन
  • आंखों की रोशनी कमजोर होना
  • हृदय रोगों का खतरा
  • बच्चों में मानसिक विकास रुकना

ओमेगा-3 तीन मुख्य प्रकारों में पाया जाता है:

  • ALA (Alpha-linolenic Acid)
  • EPA (Eicosapentaenoic Acid)
  • DHA (Docosahexaenoic Acid)

शाकाहारी डाइट में शामिल करें ये चीजें:

  • अलसी (Flaxseeds) – ओमेगा-3 का बेहतरीन स्रोत
  • चिया सीड्स – त्वचा और मस्तिष्क दोनों के लिए लाभकारी
  • अखरोट – ब्रेन हेल्थ के लिए मशहूर
  • सोयाबीन और कनोला ऑयल – रोज़मर्रा की कुकिंग में उपयोगी
  • हरी पत्तेदार सब्जियां – पोषक तत्वों से भरपूर
  • अल्गी ऑयल सप्लीमेंट्स – DHA और EPA के लिए शुद्ध शाकाहारी विकल्प

इसके अलावा, अंडे और कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स में भी ओमेगा-3 की थोड़ी मात्रा पाई जाती है, जो शाकाहार अपनाने वाले लोगों के लिए सीमित विकल्पों में शामिल हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड को अपने रोज़ाना के भोजन का हिस्सा बनाकर आप न केवल अपनी त्वचा और बालों को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि ब्रेन फंक्शन, हार्ट हेल्थ और आंखों की रोशनी को भी बेहतर बनाए रख सकते हैं। यदि आप शाकाहारी हैं, तो ऊपर बताए गए फूड्स को ज़रूर डाइट में शामिल करें या डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स लें।

Related Articles

Back to top button