उत्तर प्रदेश

भोजपुरी को संरक्षित करना हमारा पुनीत कर्तव्य


“स्वर गुंजन” सरस्वती सम्मान से विभूषित हुईं कई विभूतियां
FEBRUARY 17, 2021
लखनऊ फोकस डेस्क

गोरखपुर (UP News, Gorakhpur News)। “स्वर गुंजन” (Swar Gunjan) सामाजिक सांस्कृतिक संस्था ने बसंत पंचमी के अवसर पर बसंत के स्वागत के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भोजपुरी हमारी धरोहर है। इसको संरक्षित करना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है।
भोजपुरी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सतत प्रयत्नशील लोकगायिका उर्मिला शुक्ला, भोजपुरी के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. रविंद्र श्रीवास्तव जुगानी एवं भोजपुरी लोक परंपरा को नई पीढ़ियों से जोड़ने के लिए लोक गायक राकेश श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भोजपुरी की आवाज को मैं सदन तक रखने में हमेशा तत्पर रहूंगा। जब भी भोजपुरीभाषी लोगों की आवश्यकता पड़ेगी, मैं हर वक्त साथ हूं। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने कहा भोजपुरी हमारी धरोहर है और इसको संरक्षित करना हम सब का पुनीत कर्तव्य है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्या पांडे और डॉ. जय शंकर पांडे ने भोजपुरी की कई विभूतियों के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात सलोनी मिश्रा एवं अविका श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।
स्वागत भाषण “स्वर गुंजन” संस्था के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध लोक गायक राकेश उपाध्याय ने और आभार ज्ञापन महासचिव रेखा उपाध्याय ने किया। श्री चित्रगुप्त सभा के पूर्व अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव एवं डॉ. महेंद्र नाथ मिश्र को उनके सामाजिक कार्यो के लिए अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अजय कुमार तिवारी, विकास चन्द्र मिश्र, शिवेंद्र पांडेय, राकेश मोहन, विजय श्रीवास्तव, अजय शर्मा, विजय शंकर विश्वकर्मा, श्री नारायण पांडेय, सुनिशा श्रीवास्तव, आयुष चौधरी, आयुष सिंह, मोहित बहल, आशुतोष श्रीवास्तव, सारिका राय, सुमन वर्मा, देवेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
(स्रोत-प्रेस विज्ञप्ति)
Gorakhpur News, Swar Gunjan, UP News

Related Articles

Back to top button