‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ का ऐलान, क्रिसमस पर लौटेगी ड्वेन जॉनसन-केविन हार्ट की जोड़ी

Lucknow Focus News Desk: हॉलीवुड की लोकप्रिय एक्शन-एडवेंचर फ्रेंचाइजी Jumanji के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। फिल्म का आधिकारिक टाइटल Jumanji: Open World रखा गया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की घोषणा CinemaCon के दौरान लास वेगास में की गई, जहां इसका पहला लुक और ट्रेलर भी दिखाया गया। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार Dwayne Johnson, Kevin Hart और Jack Black मौजूद रहे।
इस नए पार्ट में इन सितारों के साथ Karen Gillan भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन Jake Kasdan ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी मैट टोलमैक, ड्वेन जॉनसन, डेनी गार्सिया, हीराम गार्सिया और जेक कसडन ने मिलकर संभाली है। कहानी Jeff Pinkner और Scott Rosenberg ने लिखी है, जो पहले भी इस सीरीज से जुड़े रहे हैं।
अगर फ्रेंचाइजी की बात करें, तो इसका आधुनिक संस्करण Jumanji: Welcome to the Jungle (2017) से शुरू हुआ, जिसमें चार बच्चे एक वीडियो गेम की दुनिया में फंस जाते हैं। इसके बाद Jumanji: The Next Level (2019) रिलीज हुई, जिसमें कहानी को नए ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ाया गया।
दरअसल, ‘जुमांजी’ की मूल कहानी 1981 में आई एक किताब पर आधारित है, जिसे Chris Van Allsburg ने लिखा था। इस पर पहली फिल्म Jumanji 1995 में बनी थी, जिसमें Robin Williams ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यही फिल्म इस सफल फ्रेंचाइजी की नींव बनी।
Also Read: दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ: अब 3 घंटे में पूरा सफर, पीएम मोदी ने दी सौगात




