हेल्थ एंड वेलनेस

रोजाना बस 3 फ्लोर चढ़ें सीढ़ियां, होंगे ये 5 फायदे, लोग पूछेंगे सेहत का राज!

तेज़ भागती ज़िंदगी और ऑफिस की व्यस्तता के बीच सेहत का ख्याल रखना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। हर कोई फिट दिखना चाहता है, लेकिन जिम का खर्चा, डाइट की झंझट और समय की कमी अक्सर आड़े आ जाती है। ऐसे में अगर कोई आसान और मुफ़्त तरीका मिल जाए, जिससे सेहत भी सुधरे और वजन भी घटे, तो क्यों न उसे अपनाया जाए?

जी हां, हम बात कर रहे हैं सीढ़ियां चढ़ने की एक सिंपल लेकिन बेहद असरदार एक्सरसाइज जो हर किसी के लिए फायदेमंद है। रोजाना सिर्फ़ तीन मंज़िल सीढ़ियां चढ़ने से आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य में कई अच्छे बदलाव आ सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

सीढ़ियां चढ़ते वक्त शरीर के कई मसल्स एक साथ काम करने लगते हैं, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है जो फैट बर्निंग को तेज करती है। खास बात यह है कि इसे आप ऑफिस में या घर पर कभी भी कर सकते हैं।

दिल को रखे दुरुस्त

सीढ़ियां चढ़ने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को हल्की फिजिकल एक्टिविटी की सलाह दी जाती है और सीढ़ियां चढ़ना इसमें एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

हड्ड‍ियों और मसल्स को बनाए मजबूत

सीढ़ियां चढ़ने से जांघों, पैरों और घुटनों के मसल्स एक्टिव हो जाते हैं, जिससे मांसपेशियों की ताकत और लचीलापन बढ़ता है। यह घुटनों के दर्द में भी आराम दे सकता है और उम्र बढ़ने के साथ हड्ड‍ियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

मूड होता है फ्रेश, स्ट्रेस होता है कम

फिजिकल एक्टिविटी से शरीर में ‘हैप्पी हार्मोन्स’ यानी एंडॉर्फिन्स रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं। सीढ़ियां चढ़ना न सिर्फ शरीर को एक्टिव करता है, बल्कि मानसिक थकान भी दूर करता है। कुछ ही मिनट की यह एक्टिविटी पूरे दिन की फ्रेशनेस ला सकती है।

न समय की जरूरत, न पैसे की खर्च

जहां जिम के लिए मोटा खर्च और अलग समय चाहिए, वहीं सीढ़ियां चढ़ना एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। न कोई इक्विपमेंट चाहिए और न ही मेंबरशिप कार्ड।

अगर आप भी हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं लेकिन टाइम या पैसे की वजह से जिम नहीं जा पा रहे, तो सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दीजिए। रोजाना 3 फ्लोर चढ़ने की आदत बनाइए, सेहत में फर्क कुछ ही हफ्तों में नजर आएगा और लोग खुद-ब-खुद पूछने लगेंगे, “भाई, सेहत का राज क्या है?”

Related Articles

Back to top button