इन्फोटेनमेन्ट
सलाम वेंकी: ट्रेलर लॉन्च के मौके पर लाल साड़ी में कयामत ढ़ाती नजर आयी काजोल

मुंबई। सलाम वेंकी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर काजोल ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। रेड साड़ी और मैचिंग चूड़ियों में काजोल कयामत की बिजली गिराती नजर आयी। इसका वीडियो भी सामने आया है। यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
उल्लेखनीय हैे कि ‘सलाम वेंकी’ एक बीमार बेटे और उसके मां की काफी भावपूर्ण कहानी है। इस फिल्म में काजोल और विशाल जेठवा के अलावा, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज और अहाना कुमरा भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के डाइरेक्टर रेवती है।




