इन्फोटेनमेन्ट

कार्तिक आर्यन का स्टारडम बुलंदियों पर! 4 फिल्मों के बाद एक और बड़ी फिल्म पक्की, इस बार लव स्टोरी में दिखेंगे

बॉलीवुड के हैंडसम और हिट मशीन बन चुके कार्तिक आर्यन का सितारा इन दिनों बुलंदी पर है। लगातार हिट फिल्में देने के बाद उन्हें एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। ‘भूल भुलैया 3’ की जबरदस्त चर्चा के बाद अब कार्तिक आर्यन के पास पांचवीं फिल्म भी जुड़ गई है। खास बात यह है कि इस नई फिल्म में उनके अपोजिट एक नया चेहरा नजर आ सकता है- जो एमएस धोनी की पत्नी साक्षी के कजिन की गर्लफ्रेंड हैं।

लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक!

‘छावा’ जैसे गंभीर विषय पर फिल्म बना चुके डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर इस बार एक हार्ड-हिटिंग लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने कार्तिक आर्यन को कास्ट करने का मन बनाया है। फिल्म की कहानी पर इस वक्त काम चल रहा है और मेकर्स इसे 2025 की शुरुआत तक फ्लोर पर लाने की तैयारी में हैं।

इस फिल्म में कार्तिक के साथ जो फीमेल लीड नजर आ सकती हैं, वो आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन क्रिकेट फैन्स उन्हें अच्छी तरह जानते हैं- क्योंकि वो धोनी की पत्नी साक्षी के कजिन भाई की गर्लफ्रेंड हैं।

पहले से हैं कार्तिक के पास ये फिल्में

  • ‘पति पत्नी और वो 2’
  • ‘नागजिला’
  • अनुराग बसु की अगली फिल्म
  • ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’

इसके अलावा ‘लुका छुपी’ जैसी रोमांटिक कॉमेडी में काम कर चुके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी इस नए प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं।

कृति सेनन और कार्तिक फिर साथ?

एक और चर्चा जो गर्म है, वो है कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी की वापसी की। ‘लुका छुपी’ के बाद फैंस इस जोड़ी को दोबारा ऑनस्क्रीन देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि, कृति सेनन इन दिनों ‘तेरे इश्क में’ और ‘डॉन 3’ जैसी फिल्मों में बिजी हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं या नहीं।

कृति और कबीर की नजदीकियां भी चर्चा में

कृति सेनन की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों सुर्खियों में है। उनका नाम यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जुड़ रहा है, जो साक्षी धोनी के कजिन हैं। दोनों को हाल ही में धोनी के परिवार के साथ क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। सोशल मीडिया पर दोनों ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन क्लोजनेस साफ नजर आई।

Related Articles

Back to top button