इन्फोटेनमेन्ट

कैटरीना कैफ ने दी खुशखबरी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए विक्की कौशल संग शेयर की पहली तस्वीर

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से खबरें चल रही थीं, और अब आखिरकार इस जोड़े ने खुद यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें कैटरीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

फैंस और सितारों ने दी बधाई

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने सबसे पहले कमेंट करते हुए लिखा, “माय हार्ट इज फुल।” इसके साथ ही उन्होंने कई रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किए। फैंस भी लगातार इस कपल को बधाई दे रहे हैं।

विक्की कौशल ने जो तस्वीर शेयर की है, वो एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। इसमें कैटरीना सफेद गाउन में हैं और विक्की उनके बेबी बंप को थामे हुए हैं। दोनों ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे चैप्टर को खुशी के साथ शुरू करने जा रहे हैं…”

शादी के 4 साल बाद बन रहे हैं पेरेंट्स

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में हुई थी। उनकी शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। अब शादी के लगभग 4 साल बाद, यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button