लखनऊ

किरण फाउंडेशन ने झुग्गी-झोंपड़ियों में बांटे स्वेटर

लखनऊ (लखनऊ फोकस संवाददाता)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व॰ अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती और क्रिसमस के अवसर पर राजधानी में किरण फाउंडेशन द्वारा अयोध्या रोड स्थित दयाल रेजीडेंसी की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लगभग 125 बच्चों को स्वेटर वितरण कर क्रिसमस मनाया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में आनंद श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा, अमिताभ सिंह, जय यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक विशाल श्रीवास्तव ने इस वितरण कार्यक्रम के लिए विपुल केडिया और शरद का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Back to top button