इन्फोटेनमेन्ट

300 करोड़ क्लब में शामिल अल्लू अर्जुन से लेकर अक्षय कुमार तक, जानिए भारत के 10 सबसे महंगे फिल्मी सितारे!

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री अब सिर्फ एक्टिंग या कहानी तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब ये एक हाई बजट बिजनेस बन चुकी है। फिल्मों के लिए हजारों करोड़ के बजट तय हो रहे हैं और उसी के साथ एक्टरों की फीस भी आसमान छू रही है। जानिए भारत के टॉप 10 ऐसे एक्टर्स के बारे में, जो हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं और जिनकी कमाई सुनकर दिमाग चकरा जाएगा।

1. अल्लू अर्जुन – ₹300 करोड़

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के लिए रिकॉर्ड तोड़ 300 करोड़ रुपये वसूल कर सबको चौंका दिया। इसमें उनकी फीस के साथ-साथ प्रॉफिट शेयरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की हिस्सेदारी भी शामिल है। अब वो भारत के सबसे महंगे अभिनेता बन चुके हैं।

2. रजनीकांत – ₹260-280 करोड़

‘थलाइवा’ रजनीकांत की लोकप्रियता देश ही नहीं, विदेशों में भी गजब की है। ‘जेलर’ की अपार सफलता के बाद, अब वो ‘कूली’ फिल्म के लिए 260 से 280 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ले रहे हैं।

3. थलपति विजय – ₹130-275 करोड़

तमिल सिनेमा के मेगास्टार विजय अपनी फिल्म ‘जन नायगन’ के लिए 275 करोड़ रुपये ले रहे हैं, जो उनके करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। इसके बाद उनके राजनीति में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं।

4. शाहरुख खान – ₹150-250 करोड़

बॉलीवुड के किंग खान ने 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। हर फिल्म से 150 से 250 करोड़ की कमाई के साथ वो इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

5. आमिर खान – ₹100-275 करोड़

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर काम करते हैं। ‘दंगल’ से उन्होंने रिकॉर्ड कमाई की थी, जबकि ‘लाल सिंह चड्ढा’ फ्लॉप रही। इसके बावजूद उनकी फीस 275 करोड़ तक जाती है।

6. प्रभास – ₹100-200 करोड़

‘बाहुबली’ से ग्लोबल स्टार बने प्रभास की हर फिल्म के लिए फीस 100 से 200 करोड़ के बीच होती है। ‘कल्कि 2898 एडी’ उनकी लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर रही है।

7. अजित कुमार – ₹105-165 करोड़

तमिल फिल्मों के स्टाइल आइकन अजित कुमार की ‘गुड बैड अगली’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वो 105 से 165 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

8. सलमान खान – ₹100-150 करोड़

भले ही सलमान की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हों, लेकिन उनका चार्म अभी भी बरकरार है। ‘सिकंदर’ जैसी फिल्मों के लिए वो 100 से 150 करोड़ रुपये लेते हैं।

9. कमल हासन – ₹100-150 करोड़

फिल्म ‘इंडियन-2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ में दमदार भूमिका निभाने वाले कमल हासन एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।

10. अक्षय कुमार – ₹60-145 करोड़

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बावजूद अक्षय कुमार इंडस्ट्री के टॉप चार्जिंग एक्टर्स में शामिल हैं। ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी 2’ जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने 60 से 145 करोड़ रुपये तक की फीस ली है।

नोट: ऊपर दी गई फीस इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसमें प्रॉफिट शेयरिंग, सैटेलाइट राइट्स और ब्रांड वैल्यू का भी बड़ा रोल होता है।

Related Articles

Back to top button