जानिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर क्या बोले रामू


इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ। मशहूर बॉलीवुड निर्देशक रामू अर्थात रामगोपाल वर्मा ने विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘गेमचेंजर’ बताया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का लंबे समय तक भारतीय सिनेमा पर प्रभाव रहेगा। लंबे समय क्या, हमेशा रहेगा। उन्होंने अपनी फिल्म डेंजरस की रिलीज की तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
एजेंसी से बातचीत में बॉलीवुड डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने कहा कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का असर भारतीय सिनेमा पर लंबे समय तक रहेगा। यह असर शायद कभी नहीं जाए। अपनी हालिया रिलीज फिल्म आरआरआऱ के बारे में रामगोपाल वर्मा ने कहा कि आरआरआर से किसी फिल्म की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि यह बहुत ही महंगी फिल्म है।
रामगोपाल वर्मा ने कहा ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सारे मानकों को ध्वस्त करके बॉलीवुड में अपना मानक गढ़ा है। इस फिल्म ने सभी मानदंडों और परंपराओं को तोड़ दिया है।
(फोटो साभार-ट्विटर)




