देश

जानें किन राशि वालों को फलदायी होगा 5 मई का चंद्र ग्रहण

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई शुक्रवार को लगने जा रहा है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस साल 2 चंद्र ग्रहण होंगे। 5 मई को पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो यूरोप,एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा।

स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल ने बताया कि भारत  में  उप छाया चंद्र ग्रहण  होगा,  जो नग्न आँखों से दृष्टिगत नहीं होता  है। दूसरा चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को होगा। 5 मई को चंद्रग्रहण रात्रि 8:45 पर प्रारंभ होगा और यह ग्रहण रात्रि 1:02 तक रहेगा।  यह ग्रहण  4 घंटे 15 मिनट का होगा। उप छाया चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया का हल्का भाग चन्द्रमा की सतह पर पड़ता है।  ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण से इसमें सूतक मान्य नहीं होगा।

ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल ने बताया कि चंद्र ग्रहण तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में आरंभ होगा और विशाखा नक्षत्र में समाप्त होगा। यह ग्रहण मिथुन, सिंह, धनु, मकर और कुम्भ  राशि वालों के लिए  शुभ और फलदायी रहेगा।

फोटो सौजन्य-सोशल मीडिया

 

 

 

Related Articles

Back to top button