उत्तर प्रदेशदेश

जानिए अर्थी बाबा किसको बनवाना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री?

प्रधानमंत्री से की मांग, मांग पूरी होने तक करेंगे दिल्ली में अनशन

Lucknow Focus Reporter : आपने बहुत से धरने-प्रदर्शन और अनशन देखे-सुने होंगे। तमाम सामान्य लोग, राजनेता और राजनीतिक पार्टियां अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठते हैं और मांगें पूरी हो जाने या उसके पूरा होने का आश्वासन मिलने या किसी किस्म की मध्यस्थता हो जाने के बाद उसे समाप्त कर देते हैं। लेकिन हम यहां पर जिस अनशन की बात कर रहे हैं, वैसा अनशन आपने अभी तक नहीं देखा-सुना होगा (देखें फोटो)। यह धरना दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा है और पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ आकृष्ट कर रहा है।

यह धरना दे रहे हैं राजन उर्फ अर्थी बाबा, जो गोरखपुर के हैं और धरना देने के लिए गोरखपुर से ही दिल्ली आए हैं। इनकी मांग भी गोरखपुर और वहां का प्रतिनिधित्व करने वाले एक जनप्रतिनिधि से जुड़ी है। इनका कहना कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, वह अनशन करते रहेंगे।

गोरखपुर निवासी राजन उर्फ अर्थी बाबा के मन में इस बात की बड़ी टीस है कि आजादी के 75 वर्ष बीतने के बाद भी गोरखपुर का कोई सांसद आज तक केंद्रीय मंत्री नहीं बना। वह गोरखपुर के सांसद को मंत्री बनाने के प्रबल पक्षधर हैं और इसकी मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरी बात पर ध्यान देंगे।

अर्थी बाबा की मांग है कि गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ल को केंद्रीय मंत्री बनाया जाए। इसी मांग को लेकर वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। जहां वह अनशन कर रहे हैं, उसी के पास उनकी अर्थी भी रखी है, जिस पर वह चलते हैं।
प्रबंधन में परास्नातक (एमबीए) डिग्रीधारी राजन उर्फ अर्थी बाबा हमेशा अर्थी पर चलते हैं। वह कई बार विभिन्न चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button