देश

श्रीराम जन्मोत्सव में डूबी अयोध्या नगरी, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

लखनऊ फोकस ब्यूरो

अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या में गुरुवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दोपहर एक बजे तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में डुबकी लगा ली थी। देर शाम तक यह सिलसिला अनवरत जारी रहा। दोपहर के 12 बजते ही अयोध्या के मंदिरों में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव शुरू हो गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कनक भवन, राजा दशरथ जी का महल, श्रीहनुमान गढ़ी और श्रीराम लला के दर्शन किए। इतनी संख्या में श्रद्धालुओं के होने के कारण श्रीराम लला के पूजन अर्चन का लाइव प्रसारण प्रशासन ने शुरू किया था, ताकि अधिक भीड़ न जुटे। अनुमान है कि श्रीरामलला अपना अगला जन्मोत्सव नए मंदिर में मनाएंगे, जिसका तेजी से निर्माण हो रहा है।

भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्लपक्ष की नौमी तिथि को दोपहर 12 हुआ था, इसलिए हर वर्ष अयोध्या समेत पूरे देश में श्रीराम नवमी का पूजन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button