उत्तर प्रदेश

‘ताबूत पर आखिरी कील…’ पहलगाम आतंकी हमले पर बोले CM योगी, कानपुर में शुभम के परिवार से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में शहीद हुए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

आतंकवाद अंतिम सांसों पर है – CM योगी

घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यह एक कायरतापूर्ण हमला है जो दिखाता है कि आतंकवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। भारत इस प्रकार की क्रूर घटनाओं को कभी स्वीकार नहीं करेगा। ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और अब समय आ गया है कि इन आतंकी ताकतों का पूरी तरह से सफाया कर दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा जब बहू-बेटियों के सामने सिंदूर उजाड़ा जाता है, तो यह किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है। यह सरकार उन लोगों की तरह नहीं है जो आतंकवाद को भी वोट बैंक से जोड़ते हैं। हमने आतंक के मुकदमे वापस नहीं लिए बल्कि अब उनका अंत होगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ने आंसुओं के बीच गुहार लगाई, “आतंकियों ने मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मारी… योगी जी, हमें बदला चाहिए।” इस मार्मिक पल ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

देश खड़ा है परिवार के साथ

CM योगी ने शहीद के परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा शुभम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हमले के स्थान का निरीक्षण किया है और आतंकवाद के खिलाफ रणनीतिक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखने की अपील की।

Also Read: Pahalgam Terror Attack: 26 पर्यटकों की मौत,  NSA-CDS और रक्षा मंत्री कर रहे हाई-लेवल मीटिंग

Related Articles

Back to top button