लखनऊ

एलडीए की संपत्तियां अब ई-नीलामी के ज़रिए होंगी उपलब्ध, आठ अगस्त को होगी बोली, आज से शुरू हुआ पंजीकरण

Lucknow Focus News Desk: राजधानी में घर या कारोबार की जगह तलाश रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को अब ई-नीलामी के माध्यम से बेचने जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार, 5 जुलाई से शुरू हो गई है, जो एक महीने तक जारी रहेगी। नीलामी की प्रक्रिया 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ई-नीलामी में हरदोई रोड पर स्थित बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एच के 60-60 वर्गमीटर के आवासीय भूखंड भी शामिल किए गए हैं। इन भूखंडों की आरक्षित दर 32,955 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है।

इन क्षेत्रों की प्रॉपर्टीज़ होंगी शामिल

इस ई-नीलामी में केवल बसंतकुंज ही नहीं, बल्कि गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार, शारदानगर, सीजी सिटी, कानपुर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर और कई अन्य योजनाओं के भूखंड शामिल होंगे।

व्यावसायिक और सामाजिक उपयोग की संपत्तियां भी उपलब्ध

इस बार की नीलामी में सिर्फ आवासीय नहीं, बल्कि कई प्रकार की व्यावसायिक और सामाजिक उपयोग वाली ज़मीनें भी बोली के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • मॉल और मल्टीप्लेक्स
  • सिटी क्लब
  • ग्रुप हाउसिंग
  • स्कूल और नर्सिंग होम
  • होटल
  • कम्युनिटी सेंटर
  • सीएनजी स्टेशन और पेट्रोल पंप
  • मिश्रित भू-उपयोग वाले भूखंड

ऑनलाइन नीलामी, पारदर्शी प्रक्रिया

एलडीए की यह पहल पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है। इच्छुक लोग एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीलामी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। ई-नीलामी के माध्यम से प्रतिभागी घर बैठे बोली में हिस्सा ले सकेंगे।

Also Read: UP News: शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब यूपी बोर्ड स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी का नया सिस्टम लागू

Related Articles

Back to top button