आइए, जानें लखनऊ की बास्केट चाट के बारे में


JANUARY 21, 2021
लखनऊ। लखनऊ (Lucknow) तहज़ीब का शहर है। यहाँ की बोलचाल में मेहमाननवाज़ी और हवा में खाने की ख़ुशबू फैली है। लखनऊ में आपको तरह-तरह के खाने (Food) मिलेंगे, फिर चाहे वो शाकाहारी हो या मांसाहारी। ये शहर खाने वालों के लिए दिल खोलकर स्वागत करता है। अपने नियमित फूड कोर्ट (Food court) कॉलम में मैं रिचा सिंह सचान आपको लखनऊ के मशहूर फूड (Lucknow Food) के बारे में बताया करूंगी। आज हम यहां की मशहूर बास्केट चाट (Basket Chat) की बात करने जा रहे हैं। इसे टोकरी चाट भी कहते हैं।
यहाँ पारंपरिक खाना जितना लज़ीज़ है उतना ही स्ट्रीट फ़ूड स्वादिष्ट है। लखनऊ में कुछ भी खाइए, उस खाने की अपनी कहानी ज़रूर होगी….। खाने के शौक़ीन लोग लखनऊ न जाएँ ऐसा हो ही नहीं सकता।
चलिए, आज हम आपको हज़रतगंज ले चलेंगे, अब तक आप समझ गए होंगे कि हम आपको कहाँ ले चल रहे हैं, हम लखनऊ की मशहूर बास्केट चाट (Basket Chat) की बात करने जा रहे हैं। इसे टोकरी चाट भी कहते हैं।
शाम होते ही हज़रतगंज के Royal Cafe के बाहर भीड़ लगने लगती है। जब तक यह दुकान बंद नहीं होती, तब तक यहाँ भीड़ बनी रहती है। क्योंकि यहीं आपको लाजवाब बास्केट चाट (Basket Chat) खाने को मिलती है। बच्चे, कपल्स, फ़ैमिली सभी उम्र के लोग यहाँ आकर इसका स्वाद चखते हैं। जब भी आप यहाँ चाट खाने आएँगे, आपको यहाँ के सेफ़ कई फ़ूड चैनल वालों को इंटरव्यू देते हुए दिख जाएँगे। जो इसकी लोकप्रियता बयाँ करती है।
बास्केट चाट देखने में जितनी आकर्षक दिखती हैं उतनी ही खाने में स्वादिष्ट है। इसको तरह-तरह की सामग्री के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है जैसे- आलू टिक्की, पापड़ी, चने, भल्ले, उबले आलू, दही, सोंठ की चटनी, धनिया-पुदीना की चटनी। इसे सेव, अनार के दाने और कुछ सीक्रेट मसालों के साथ सर्व किया जाता है।
मुझे पता है इतना सुनकर आपके मुँह में पानी ज़रूर आ गया होगा। अगर आप लखनऊ और उसके आस-पास रहते हैं तो जाइए बास्केट चाट का आनंद लीजिए। अगर आप दूरदराज में रहते हैं तो लखनऊ का प्लान बनाइए। यहाँ घूमने के साथ खाने का बेहतर स्वाद (Taste) मिलेगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको लेख पढ़कर अच्छा लगा होगा। आगे अपने हम आपसे अपने Food court कॉलम लखनऊ के खाने पर लेख साझा करते रहेंगे।
–रिचा सिंह सचान, फूड ब्लॉगर, आहार इंडिया (Ahaar India)
(फोटो-सोशल मीडिया)
Ahaar India, Basket Chat, Food, Lucknow Food, Taste




