लखनऊ

भागवत कथा में भावविभोर हुए श्रोता

काली चरण डिग्री कालेज में चल रही है पूज्य देवी महेश्वरी श्री जी की कथा

लखनऊ (लखनऊ फोकस ब्यूरो)। मंगलवार को लखनऊ के कालीचरण डिग्री कॉलेज प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में परम पूज्य देवी महेश्वरी श्री जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा जनमानस के कल्याण के लिए बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालु जन बीच-बीच में हो रहे हैं संगीत मय भजन प्रस्तुति से भाव विभोर होकर झूमने नाचने गाने लगे।

इस मौके पर पूज्य देवी श्री जी ने अपने आज के कथा क्रम में कहा कि सत्य सनातन है जिसे कहीं पर भी सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं और जो लोग कहते हैं सत्य कड़वा है वास्तव में सत्य कड़वा नहीं सत्य तो सबसे मीठा सरल और सारस्वत है किंतु जब इस पर घमंड का आवरण चढ़ा दिया जाता है तब यह कठोर और कड़वा हो जाता है। प्रेम और सत्य ही दो ऐसे मार्ग हैं जिसके द्वारा परमात्मा को पाया जा सकता है। सबरी भगवान राम के पास नहीं गई थी। उनके पास प्रेम के वशीभूत होकर भगवान राम स्वयं गये थे। इसी प्रकार से केवट भगवान को बुलाने उनके पास नहीं गया था बल्कि केवट के पास  कल्याण करें भगवान राम स्वयं उसके पास चल कर गए थे।

पूज्य देवी श्री जी ने आगे कहा कि इसी प्रकार से मीरा ने अपना सब कुछ त्याग दिया था सिर्फ और सिर्फ अगर वह खोई हुई थी तो भगवान कृष्ण के प्रेम में, लेकिन आज के समय में अगर किसी से दो चार घंटे समय भी ईश्वर की आराधना के लिए मांगा जाए तो उसके पास नहीं है, और फिर भक्त यह भी कहते हैं कि भगवान मेरी सुनते नहीं, भगवान मुझे मिलते नहीं। जब तक प्रेम की पराकाष्ठा में आप नहीं होंगे, तब तक वह चाहे भगवान हो क्या कोई वस्तु नहीं मिल सकती।

आज के इस भागवत कथा क्रम में विशिष्ट यजमान के रूप में पधारे भाजपा नेता और एडवोकेट के.सी. जैन, डॉक्टर अनमोल जैन, प्रचार प्रमुख सक्षम जी ने कथा वाचिका श्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कथा का आयोजन विश्वमंगल परिवार द्वारा किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा की आयोजन करता के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोगों में मुख्य रूप से व्यवस्था प्रमुख संजय रस्तोगी, अभिषेक खरे, सह संयोजक प्रवीण कुमार त्रिपाठी, उदयभान सिंह, कैप्टन सुभाष ओझा, रेशु भाटिया आदि थे।

 

 

Related Articles

Back to top button