लखनऊ

आज पहले बड़े मंगल से लगेगा लोक भारती का भंडारा

पर्यावरण के अनुरूप होगा आयोजन, प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। रविवार को लोकभारती द्वारा ‘ज्येष्ठ मास मंगल भंडारा’ योजना बैठक स्वामी कौशिक चैतन्य जी के चिन्मय आश्रम, महानगर, लखनऊ में सम्पन्न हुई, जिसमें राजधानी में आयोजित होने बाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के भंडारों को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुरूप हों, यह योजना  लोकभारती के संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय के परामर्श से बनाई गई।

स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुरूप ज्येष्ठ माह के भंडारों के लिए सुनिश्चित अभियान पर लोकभारती पिछले 3 वर्ष से निरन्तर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गत वर्ष 2023 में नगर निगम लखनऊ द्वारा भंडारों का विधिवत पहली बार पंजीकरण प्रारम्भ हुआ और लगभग एक सौ भंडारे पर्यावरण के अनुरूप मानकों के अनुसार सम्पन्न हुए, जिन्हें लोकभारती द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस वर्ष इस अभियान के अंतर्गत प्रथम मंगल 28 मई को है और अन्य मंगल क्रमश 4, 11 एवं 18 जून को पड़ेंगे। इस वर्ष इस अभियान को औऱ प्रभावी तथा प्रेरणादायक बनाने हेतु जहाँ भंडारा आयोजकों से व्यापक संपर्क कर उन्हें सहमत एवं सहयोगी बनाया जा रहा है, वहीं इस कार्य के सुचारु संचालन हेतु स्वामी कौशिक चैतन्य जी के संयोजन, महन्त रामसेवक दास, हनुमत धाम, विवेक तांगड़ी, महन्त लेटे हनुमान जी तथा महन्त देव्या गिरी, मनकामेश्वर नाथ  मन्दिर के मार्गदर्शन में एक संयोजन मण्डल का भी गठन किया गया है, जो भंडारा आयोजकों के साथ ही नगर निगम सहित महानगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं सामजिक कार्यकर्ताओं को भी इस अभियान का सहभागी बनाने के लिए कार्य करेगा।

संयोजक मण्डल सहभागियों के नाम इस प्रकार हैं-स्वामी कौशिक चैतन्य, चिन्मय मिशन संयोजक, महन्त देव्या गिरि,  मनकामेश्वर मन्दिर, मार्गदर्शक, महन्त रामसेवक दास जी, हनुमत धाम, मार्गदर्शक, सह संयोजक।

इसके अलावा शची सिंह, उमेश गुप्ता, प्राची श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, आचार्य देवव्रत एडवोकेट, डॉ. पार्थ प्रतिम, चाणक्य चौहान एडवोकेट, शिवशंकर सिंह, कमलेश गुप्ता, ताराचन्द्र अग्रवाल, दुर्गा मन्दिर, शिखा सिंह, श्रीकृष्ण चौधरी, मोनिका भोनवाल, सोनिया टण्डन, राम बदन दुबे, भास्कर अस्थाना, डॉ. देव ज्योति, डॉ.योगेन्द्र बहादुर सिंह, गायत्री परिवार, प्रदीप दीक्षित, अनिल कुमार सिंह, चन्द्र भूषण तिवारी, कृष्णानन्द राय, डॉ. हरीश कुमार सिंह, रामचन्द्र मिशन, डॉ.हृदयेश विहारी, अवध विहार, 25. विनोद श्रीवास्तव, वृन्दावन, जितेन्द्र बहादुर सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय, सुरेन्द्र नाथ शुक्ल, विजय बहादुर सिंह (अध्यक्ष लोकभारती), तरुण वाजपेई, एडवोकेट, कैप्टन सुभाष ओझा, एडवोकेट, शेखर त्रिपाठी, मानव सिंह विशेन, सौरभ सिंह,  लोकभारती,  राम प्रवेश जी, रामचन्द्र मिशन, राघवेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष अवधबाल, पवन सिंह चौहान, व्यवस्थापक, एस आर इंजीनियरिंग कालेज तथा अध्यक्ष, लोकभारती अवध प्रांत संयोजक मण्डल के सदस्य बनाए गए हैं।

यह जानकारी लोक भारती के सचिव डॉ. पार्थ प्रतिम ने दी।

(फोटो-सोशल मीडिया से साभार)

 

Related Articles

Back to top button