विशेष
इस दिन सो जाएंगे भगवान विष्णु, फिर नहीं होंगे मांगलिक काम


देवशयनी एकादशी 29 जून को
लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। आषाढ़ माह की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवशयनी एकादशी 29 जून को है. इसके बाद से ही चातुर्मास शुरू हो जाते हैं, जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं.विष्णु के शयनकाल के समय सृष्टि का भार देवों के देव महादेव पर होता है.
स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ के ज्योतिषाचार्य एस.एस.नागपाल के अनुसार देवशयनी एकादशी के बाद से समस्त मांगलकि कार्य बंद हो जाते हैं. आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 29 जून की सुबह 3 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और 30 जून को दिन में 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगी.. व्रत का पारण 30 जून को किया जाएगा.
आमतौर पर देवशयनी एकादशी से चार माह तक देवों का शयनकाल चलता है लेकिन इस वर्ष में अधिकमास भी लग रहे हैं. ऐसे में इस एकादशी के बाद 5 महीने तक भगवान विष्णु योग निद्रा में रहेंगे. 23 नवम्बर को देवोत्थानी एकादशी पर चातुर्मास समाप्त होगा इन पांच महीनों में गृह प्रवेश, शादी, सगाई, जनेऊ आदि मांगलकि कार्य नहीं हो पाएंगे. वहीं इस बार देवशयनी एकादशी गुरुवार के दिन पड़ रही है. ये दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित है. ऐसे में व्रती को पूजा, जप, तप का दोगुना फल प्राप्त होगा.
फोटो-सौजन्य सोशल मीडिया




