Lucknow : एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Lucknow Focus News Desk: लखनऊ के विकास नगर स्थित एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर एंड पेन क्लीनिक में संस्थान के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य निःशुल्क एक्यूपंक्चर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित हुआ।
शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्मश्री से सम्मानित हृदय नारायण दीक्षित ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संस्थान के निदेशक डॉ. जी. पार्थ प्रतिम ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण और मोमेंटो भेंट कर किया।

डॉ. प्रतिम ने बताया कि संस्थान हर वर्ष अपने स्थापना दिवस के अवसर पर इस प्रकार का शिविर आयोजित करता है ताकि आमजन को एक्यूपंक्चर चिकित्सा का निःशुल्क लाभ मिल सके। शिविर में रोगियों को परामर्श और उपचार पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया गया। साथ ही पंजीकृत मरीजों को चिकित्सा पैकेज पर 50% की विशेष छूट भी दी गई।
एक्यूपंक्चर चिकित्सा को जनसामान्य में लोकप्रिय बनाने हेतु समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस विशेष शिविर में कुल 37 मरीजों ने पंजीकरण कराया और लाभ प्राप्त किया।
शिविर को सफल बनाने में डॉ. राजेश पाल, डॉ. नजमा, डॉ. अमन मंडल, कृष्ण कुमार, अब्दुल कादिर, डॉ. जहांनारा खान, पूजा, नीलम, लक्ष्मी, प्रदीप्तो, स्नेहा और रेहान ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Also Read:Lucknow: जलकल कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, विशाल आंदोलन की चेतावनी




