Lucknow: एमआईएस गुरुद्वारा रोड उद्योग व्यापार मंडल का गठन, मयंक बाजपेई बने अध्यक्ष

राजधानी लखनऊ में व्यापारियों के संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए राजाजीपुरम् परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल के अंतर्गत एम.आई.एस. गुरुद्वारा रोड उद्योग व्यापार मंडल का गठन सोमवार को भव्य रूप से शहनाई गेस्ट हाउस में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने की। मंच संचालन उमेश शर्मा ने कुशलता से किया।
गठन समारोह में मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी मनोनीत किए गए।
– अध्यक्ष: मयंक बाजपेई
– वरिष्ठ महामंत्री: अनुराग सिंह
– महामंत्री: पंकज द्विवेदी, आकांश कश्यप
– मीडिया महामंत्री: राजेश श्रीवास्तव
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रामचन्द्र श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, सुधीर कुमार द्विवेदी, प्रभात यादव
– उपाध्यक्ष: सुफियान, मनजीत सिंह, गुलशन रस्तोगी
– कोषाध्यक्ष: नीरज विश्वकर्मा
– मंत्री: मोनू गुप्ता, पंकज चौरसिया, शब्बीर, हेमंत श्रीवास्तव
– जनसंपर्क: हेमंत श्रीवास्तव
इस अवसर पर उमेश शर्मा ने कैलाशचंद्र अग्रवाल को एम.आई.एस. गुरुद्वारा रोड व्यापार मंडल का संरक्षक घोषित किया। उन्होंने कहा, “जैसे परिवार में बुजुर्गों की आवश्यकता होती है, वैसे ही संगठन में मार्गदर्शन हेतु संरक्षक की भूमिका अति आवश्यक होती है।”
कार्यक्रम में विशेष रूप से लखनऊ व्यापार मंडल से वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, महामंत्री उमेश शर्मा, महामंत्री सुशील तिवारी, विशाल कोहली, सौरभ शर्मा, सोनू घई, मनीष मिश्रा, दीपक सहगल, अनुज द्विवेदी, जसवीर सिंह, दीपू अग्रवाल, शैलेश बाजपेई, लल्लन यादव, गुड्डे नवाब तथा के.के. मोदनवाल समेत कई अन्य गणमान्य व्यापारीगण मौजूद रहे।
नवगठित टीम को सभी अतिथियों ने शुभकामनाएं दीं और व्यापारियों के हित में सक्रिय कार्य की अपेक्षा जताई।




