लखनऊ: अदालती आदेश के बाद डालीबाग संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी और बेटियां

Lucknow Focus News Desk: लखनऊ के हजरतगंज स्थित डालीबाग की विवादित संपत्ति पर कानूनी कब्जा लेने के लिए गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ मौके पर पहुंचे। अदालत से फैसला पक्ष में आने के बाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संपत्ति का भौतिक कब्जा हस्तांतरित करने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पूर्व में यह संपत्ति मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार से जुड़ी होने के कारण गाजीपुर प्रशासन द्वारा सील कर नगर निगम के नियंत्रण व रखरखाव में सौंप दी गई थी। कोर्ट के ताजा आदेश और गाजीपुर डीएम के निर्देश के बाद नगर निगम की टीम चाबी सौंपने और कागजी कार्रवाई पूरी कराने पहुंची। कोर्ट का फैसला अंसारी परिवार के पक्ष में आने के बाद नगर निगम टीम (नायब तहसीलदार और लेखपाल) कब्जा दिलाने पहुंची।
सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना की बाउंड्री से पुराना मुख्य गेट बंद होने के कारण अब 1090 बंधा रोड की तरफ से नया प्रवेश द्वार देकर कब्जा सौंपा जा रहा है। परिसर के मुख्य गेट के आसपास सफाई कराने के साथ ही नगर निगम की टीम सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर रही है।




