Lucknow News: BBAU में हिंदी पखवाड़ा उत्सव, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Lucknow Focus News Desk: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बी.बी.ए.यू.) में ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ के तहत एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन 17 सितंबर, 2025 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा अम्बेडकर अध्ययन विद्यापीठ सभागार में किया गया।
हिंदी और आधुनिक विषयों पर निबंध
इस प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए कई महत्वपूर्ण विषय रखे गए थे, जिनमें राष्ट्र निर्माण में हिंदी का योगदान, कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का हिंदी पर प्रभाव, वैश्विक परिदृश्य और हिंदी, नई शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं का योगदान शामिल है।
इस कार्यक्रम में डॉ. शिव शंकर यादव (सहायक आचार्य, हिंदी विभाग) विषय विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहे। निबंध प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव (सहायक निदेशक, राजभाषा और सहायक आचार्य, हिंदी विभाग) द्वारा किया गया। यह आयोजन हिंदी भाषा के महत्व और उसके समकालीन मुद्दों पर छात्रों को सोचने-विचारने का अवसर देने के लिए किया गया था।




