उत्तर प्रदेश

Lucknow News: बीबीएयू में हिंदी पखवाड़ा उत्सव के तहत हिंदी कार्यशाला का आयोजन

Lucknow Focus News Desk: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ के तहत सोमवार को “कार्यालयीन कार्य में हिंदी का प्रयोग” विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अम्बेडकर अध्ययन विद्यापीठ सभागार कक्ष में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव (वित्त) डॉ. आशीष रस्तोगी ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के संयोजक सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव ने उनका स्वागत स्मृति चिन्ह और पट्टिका प्रदान कर किया।

अपने उद्बोधन में डॉ. रस्तोगी ने कहा कि कार्यालयीन कार्य में हिंदी का प्रयोग सरल, सुगम और प्रभावी संचार का माध्यम है। इससे न केवल नीतियों और सूचनाओं को समझना आसान होता है, बल्कि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद भी स्थापित होता है।
कार्यशाला में कुल 46 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। यह आयोजन ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य में चल रहे सप्तदिवसीय हिंदी पखवाड़ा उत्सव का हिस्सा था।

Related Articles

Back to top button