लखनऊ

Lucknow News: बीबीएयू में ‘हिंदी पखवाड़ा’ का आयोजन, हिंदी और AI पर हुई कार्यशाला

Lucknow Focus News Desk: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ के तहत, हिंदी और नई तकनीक पर एक खास कार्यशाला और टाइपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अम्बेडकर अध्ययन विद्यापीठ सभागार में 19 सितंबर को हुआ।

दिन की शुरुआत 11 बजे टाइपिंग प्रतियोगिता से हुई, जिसमें कुल 12 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के तौर पर फूलचंद्र यादव मौजूद थे।

इसके बाद, दोपहर 3 बजे ‘हिंदी और नई तकनीक: कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के आचार्य प्रोफेसर पुनीत मिश्रा ने मुख्य विशेषज्ञ के रूप में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने AI के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पूरे कार्यक्रम का संयोजन हिंदी प्रकोष्ठ के सहायक निदेशक और हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button