लखनऊ

Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने वैन को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में किसान पथ अंडरपास के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। यहां फुटपाथ के किनारे खड़ी एक जड़ी-बूटी विक्रेता की वैन को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। ये टक्कर इतने तेज थी कि वैन करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई।

गनीमत की बात ये है कि घटना के समय वैन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई। हालांकि, वैन में रखा सारा सामान (जड़ी-बूटियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य सामान) पूरी तरह से नष्ट हो गया। यह सामान बंजारा परिवार की रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा था, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर एचसीएल चौकी भिजवाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और चालक की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराज़गी जताई और सड़क पर तेज गति से दौड़ते वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Also Read: ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानने वालेे’, पश्चिम बंगाल हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा बयान

Related Articles

Back to top button