लखनऊ

लखनऊ का तापमान गिरा, रात का मौसम खुशनुमा


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गरमी में आई कमी
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ का तापमान बुधवार को दोपहर को कुछ कम हुआ। आज दोपहर गर्मी तो कुछ कम थी ही, लू भी नहीं चल रही थी। मौसम वैज्ञानिकों के कारण ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बनने की वजह से हुई है। यह स्थिति एक-दो दिन बने रहने के आसार हैं।
राजधानी में बुधवार को दोपहर में तपिश से कुछ राहत मिली। लू भी नहीं चल रही थी। ऐसे में शाम को अधिक लोग अपने घरों से बाहर निकले। लोगों ने राजधानी के पर्यटन स्थलों पर खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।
इस बार गर्मी काफी पहले से पड़नी शुरू हो गई है। दिन और रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह रहा है। लोगबाग परेशान हैं कि अभी मई-जून की प्रचंड गर्मी तो बाकी ही पड़ी है। ऐसे में बुधवार को गर्मी कुछ कम हुई तो लोगों ने थोड़ा राहत की सांस ली।
(सिंबोलिक फोटो-सोशल मीडिया के सौजन्य से)

Related Articles

Back to top button