लखनऊ

महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई गई

FEBRUARY 16, 2021
लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ (Lucknow News, Education News)। महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना में मंगलवार को महाराज सुहेलदेव की जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में उनके पराक्रम की चर्चा की गई। इस मौके पर प्रसिद्ध कवि डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी को भी उनके जन्मदिन के अवसर पर याद किया गया।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. फजुलुर्रह्मान ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास विभाग के प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. केके सिंह ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 11वीं शताब्दी के प्रारंभ में बहराइच में कौडियाला नदी के तट पर गजनवी के सेनापति और उसके भांजे सैयद सालार मसूद गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने पराजित किया था। इसमे खास बात यह भी थी कि सुहेलदेव जी ने कई छोटे छोटे राजाओं को एकजुट किया था। इसमें आम जनता को भी युद्ध मे शामिल किया था। तभी गाजी की विशाल सेना को पराजित किया जा सका। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महाराजा सुहेलदेव का योगदान अप्रतिम है।
डॉ. सुरंगमा यादव ने सुहेलदेव को महान योद्धा बताया। उन्होंने निराला जयंती (बसंत पंचमी) पर निरालाजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर् भी चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शोभना दीक्षित ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित यादव ने किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ये जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. जीतेन्द्र यादव ने दी।
(स्रोत-प्रेस विज्ञप्ति), (फोटो-प्रतीकात्मक, सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button