देश

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में बड़ी खराबी, 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित

Lucknow Focus News Desk: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण विमानों की आवाजाही गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। इस तकनीकी दिक्कत की वजह से दिल्ली में 100 से अधिक उड़ानों में देरी हो चुकी है, जिससे हजारों यात्री परेशान हैं।

तकनीकी खराबी और मैनुअल प्रोसेसिंग

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, यह समस्या ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी खराबी आने के कारण हुई है। कंट्रोलर फिलहाल फ्लाइट प्लान्स को मैनुअली प्रोसेस कर रहे हैं, जिसके कारण विमान संचालन में भारी देरी हो रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सक्रियता से काम कर रही हैं।

एयरलाइंस और यात्रियों पर असर

इंडिगो (IndiGo) और एयर इंडिया (Air India) सहित सभी प्रमुख विमानन कंपनियों ने यात्रियों को तकनीकी दिक्कत की जानकारी दी है। इंडिगो ने बताया कि यह तकनीकी खराबी दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई अन्य एयरपोर्ट पर भी विमान संचालन को प्रभावित कर रही है। विमानन कंपनियों ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उन्हें घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर या फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button