uncategorized

तोड़ी चुप्पी : ममता ने मांगी माफी, बोलीं-राष्ट्रपति पर मंत्री की टिप्पणी गलत

कोलकाता। आखिरकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्री अखिल गिरि के दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे गलत बताया और बयान की निन्दा करते हुए माफी भी मांगी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अखिल ने अन्याय किया है। मैं निंदा करती हूं और बयान के लिए दुखी हूं तथा माफी मांगती हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें चेतावनी दी गयी है। पार्टी ने भी निंदा की है, यदि भविष्य में अब ऐसी कोई घटना घटेगी, तो कार्रवाई करेंगे।

बंगाल के खिलाफ साजिश रची जा रही है
ममता बनर्जी ने नबान्न में संवाददाताओं के साथ बात करते हुए कहा, “मैं किसी व्यक्ति के बाहरी सौंदर्य पर विश्वास नहीं करती हूं। केवल बाहर से दिखने में कुछ नहीं होता है। वह बहुत ही अच्छी हैं। ममता ने कहा कि मेरा राष्ट्रपति के प्रति बहुत सम्मान है। ममता ने कहा कि पीएम हो या राष्ट्रपति मैं किसी पर व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं बोलती हूं। हालांकि पश्चिम बंगाल की सीएम ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि झूठी बातें कही जा रही हैं और बंगाल के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

भाजपा ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
बता दें कि अखिल गिरि के द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ बयान के बाद पूरे राज्य में प्रदर्शन हो रहा है और सीएम ममता बनर्जी ने पहली बार इसे लेकर मुंह खोला है। इस बीच, भाजपा ने राजभवन जाकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

 

Related Articles

Back to top button