इश्क पर जोर नहीं : मानुषी का दिल निखिल पर आया, अभिनेत्री अपने से 10 साल बडे़ बिजनेसमैन को डेट कर रही

मनोरंजन डेस्क। सच ही कहा गया है कि प्यार अंधा होता है और इश्क पर जोर नहीं होता। तभी तो मिस वर्ल्ड रह चुकी अभिनेत्री मानुषी छिल्लर आजकल अपने से 10 साल बड़े फाइनेंशियल कंपनी जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ रिलेशनशिप में है। मानुषी से 10 साल बड़े और शादीशुदा रहे निखिल कामत बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। उन्होंने साल 2019 में इटली में शादी की थी लेकिन एक साल के बाद ही वह अलग हो गए थे और साल 2021 में उनका तलाक हो गया था।
मानुषी और निखिल एक दूसरे को 2021 से कर रहे डेट
रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और बिजनेस मैन निखिल कामत 2021 से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों लिव इन में भी रहने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारवालें भी एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। फिलहाल मानुषी अपने रिलेशनशिप को रिवील नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उसका अभी पूरा फोकस अपने एक्टिंग करियर पर ही है।
फोटो साभार: सोशल मीडिया




