हेल्थ एंड वेलनेस

संतरे के सेवन के ढेर सारे लाभ


विटामिन सी का बहुत बड़ा स्रोत है संतरा
लखनऊ। गर्मी के मौसम में संतरों की बहार रहती है। इस समय मौसम में पैदा होने वाले संतरे मार्केट में खूब रहते हैं। संतरे का सेवन शरीर के लिए कई दृष्टियों से लाभदायक रहता है। अगर आप पूरी गर्मियों में इसका सेवन करें तो अपने शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाने के साथ उसे चुस्त-दुरुस्त बना सकते हैं। संतरा विटामिन सी का बहुत बड़ा स्रोत है।
आइए, जानते हैं कि संतरे के सेवन से हमें क्या लाभ मिलते हैं?
-अगर हम नियमित एक महीने तक रोजाना संतरे या संतरे के जूस का सेवन करें तो चेहरे पर एक खास किस्म का निखार आ जाता है। इसे प्राकृतिक निखार भी कहा जाता है।
-संतरे के नियमित सेवन से हमारा पेट साफ रहता है। संतरे के रेशों में नेचुरल एंटीआक्सीडेंट होने के नाते यह हमारे लीवर और पेट की बेहतरीन सफाई करता है।
-संतरे के सेवन से हमारे दिल और दिमाग का ताकत मिलती है। हमारे ये दोनों महत्वपूर्ण अंग मजबूत होते हैं।
-संतरे के सेवन से बालों में नेचुरल ग्लो आने के साथ उनमें मजबूती आती है।
-इसमें मिलने वाला एंटी-आक्सीडेंट हमारे शरीर के भीतर अगर कहीं कैंसर के सेल्स हैं, तो उन्हें मार देता है।
-अगर किसी के गुर्दे या मूत्राशय में पथरी है तो उसे संतरे के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पथरी को मूत्रमार्ग से बाहर निकाल देता है।
-संतरे का सेवन आंखों की ज्योति को भी बढ़ाता है।
(प्रतीकात्मक फोटो-सोशल मीडिया से)

Related Articles

Back to top button