उत्तर प्रदेश

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के पुरस्कार समारोह में कई साहित्यकार सम्मानित

रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हाल में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की पत्रिका अपरिहार्य के कवर का विमोचन करते मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव, जितेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल, संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश मिश्र, महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता व अन्य।

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान’, उ0प्र0 के तत्वावधान में ‘पुरस्कार एवं सम्मान समारोह’ वर्ष 2022-23 का आयोजन ‘मालवीय सभागार’, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गाशंकर मिश्रा, आई.ए.एस. मुख्य सचिव थे। कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार, आई.ए.एस. प्रमुख सचिव, उ0प्र0 सचिवालय, डॉ. आशीष गौतम उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ शोभा दीक्षित ‘भावना’ द्वारा वाणी वन्दना के साथ किया गया। फिर अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं संस्थान की गतिविधियों की प्रगति आख्या संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत की गयी।

तत्पश्चात इस आयोजन का पुरस्कार एवं सम्मान का सत्र प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा साहित्यकारों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किये गये। इन्हें पुरस्कार दिए गए:-

 

साहित्यिक पुरस्कार वर्ष 2022-23

क्रसं0     पुरस्कार का नाम     पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति का नाम           पुस्तक का नाम

1          रामधारी सिंह दिनकर        नितिन रमेश गोकर्ण         श्रीगोकर्णपुराणसारः

2          शिव सिंह सरोज          हरपाल सिंह               गोकरन की बीवी

3          पं महावीर प्रसाद द्विवेदी     डॉ. हरिओम                 मानसरोवर

4          सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार पार्थ सारथी सेन शर्मा        लव इन लखनऊ

5          भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार    सुषमा सिंह                बताओ मनु

6          भगवती चरण वर्मा         केडी सिंह            छलकत जाए ज्ञान घट

7          सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार     अनिल कुमार पाठक      पारस बेला

8          अमृतलाल नागर पुरस्कार      दिनेश चंद्र सिंह       काल प्रेरणा

9          डॉ0 विद्यानिवास मिश्र           सूर्य नारायण पांडे          पंचफोरन

10         श्यामसुंदर दास           अनुपम आनंद            नवजागरण के निकष पर

11         जयशंकर प्रसाद           डॉ. उदित नारायण पांडे    जागो रे जागो

12         डॉ शिवमंगल सिंह सुमन   राजीव आचार्य             मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश

13         गया प्रसाद शुक्ल स्नेही     डॉ. राजेश सिंह     प्राचीन भारत की न्यायिक व्यवस्था एवं महाभारत

14         डॉ हरिवंश राय बच्चन       जयप्रकाश शर्मा              बम भोले भण्डारी

15         मीर तकी मीर पुरस्कार      विक्रम सिंह       यथार्थ के समानांतर

16         फिराक गोरखपुरी          डॉ ज्ञानवेन्द्र सिंह              शायरी का तकाबुली मुताल्या

17         अमीर खुसरो               अहमद जलाल ज़ैदी          ज़िन्दगी का सफ़र

18         अकबर इलाहाबादी       एन.एच. रिज़्वी      सरकारी सेवा आचरण नियमावली

19         प्रताप नारायण मिश्र          बृजलाल            . इंडियन मुजाहिदीन . निशाने पर गुजरात

20         बालकृष्ण भट्ट           शिव शंकर द्विवेदी    अ.मोक्ष

21         महादेवी वर्मा              अशोक कुमार पांडे प्रेम पराग

22         शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय     डा वाइखोम चींखैङानबा       उदय प्रकाश . सृजन और चिंतन

23         मिर्जा असद उल्ला खान गालिब      सीमा मधुरिमा     मुखर मौन

 

पुरस्कार पाने वाले सभी साहित्यकारों को 01 लाख की धनराशि के साथ ही प्रमाण-पत्र/स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट किये गये।

इसके अतिरिक्त दो अन्य पुरस्कार भी प्रदान किये गये जिनका विवरण निम्नलिखित हैः-

ओम प्रकाश चतुर्वेदी ‘पराग’ पुरस्कार श्री ओम प्रकाश ‘यति’ (रु0 21,000/-)

रमन लाल अग्रवाल पुरस्कार                                   डा. विद्याबिन्दु सिंह (रु0 11,000/-)

संस्थान की पत्रिका ‘अपरिहार्य’ एवं संस्थान को अमूल्य योगदान देने हेतु वर्ष 2022-23 के लिए अजय सिंह ‘राणा’, डा आनन्द ओझा, अश्विनी .कुमार, हरिकान्त त्रिपाठी, लक्ष्मीकान्त, मुकेश कुमार मिश्रा, रचना यदुवंशी, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, युगान्तर सिन्दूर, श्रीश चन्द्र दीक्षित, मुक्तिनाथ झा,  आनन्द किशोर सक्सेना,  कृष्णदत्त ढौडियाल, राजेश श्रीवास्तव,  मीरा चौरसिया, ओम प्रकाश वर्मा ‘ओम’, डा. ताराचन्द ‘तनहा’, गीतिका चतुर्वेदी, डा विवेक शुक्ला, विकास द्विवेदी,  कुँवर कुसुमेश, शशिकान्त द्विवेदी ‘गोपाल’, गिरिजाशंकर पाण्डेय ‘अंकुर’, नीलिमा मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह एवं सत्यदेव ‘पथिक’ को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त चन्द्रदेव दीक्षित ‘चन्द्र’ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साहित्य गौरव सम्मान एवं प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले साहित्यकारों को 5,100/- की भेंट एवं स्मृति चिन्ह/अंगवस्त्र प्रदान किये गये।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया।

 

Related Articles

Back to top button