विशेष

15 मार्च से मीन खरमास, नहीं बजेगी शहनाई

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। 15 मार्च को सूर्य  मीन राशि में प्रात: 8 : 59 पर प्रवेश कर जायेंगे जिससे  मीन  खरमास लग जायेगा जिससे कारण  विवाह आदि मांगलिक कार्य  रुक जायेंगे।

स्वास्तिक ज्योतिष क्रेन्द्र, अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल ने बताया कि 2 अप्रैल से 2 मई तक  गुरु ग्रह अस्त रहेंगे, इसलिए अप्रैल माह में विवाह मुहूर्त नहीं है। मई-जून माह में विवाह मुहूर्त मिलेंगे। फिर हरिशयनी एकादशी (29 जून) के बाद चातुर्मास लगने से विवाह नहीं होंगे। 23  नवम्बर को देव उठानी एकादशी के बाद विवाह  कार्य प्रारम्भ होंगे

2023 में विवाह  लग्न

ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल ने बताया कि इस वर्ष मई महीने में 2 मई ,6 ,7 ,8 ,9, 10,11, 15, 16, 20, 21,22,26, 27,29,30 मई। जून 2023 में 3, 6, 7, 11, 12, 13, 22, 23, 25,26, 27, 28, 29। नवम्बर 2023 मे 27,28, 29 और दिसंबर 2023 में 3, 4, 5, 6,7, 8, 9, 13, 14, 15 दिसंबर को शुभ विवाह मुहूर्त है।

(फोटो साभार-सोशल मीडिया)

 

 

Related Articles

Back to top button