इन्फोटेनमेन्ट

IFFI गोवा में यादगार लम्हा: खुशबू सुंदर और सुहासिनी ने कमल हासन के साथ मास्टरक्लास में साझा किए अनुभव

Lucknow Focus News Desk: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में देश-विदेश के कई दिग्गज कलाकार सिनेमा जगत पर मंथन करने के लिए एक मंच पर जुट रहे हैं। इसी क्रम में, एक्ट्रेस खुशबू सुंदर और सुहासिनी मणिरत्नम ने सुपरस्टार कमल हासन के साथ एक महत्वपूर्ण मास्टरक्लास में भाग लिया, जिसका अनुभव खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

‘सिनेमा के बारे में फिर से बहुत कुछ सीखने को मिला’

खुशबू सुंदर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इस मुलाकात और मास्टरक्लास के अनुभव को साझा करते हुए लिखा “भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा में अपनी दोस्त सुहासिनी के साथ एक सुपर मास्टरक्लास लेने का अनुभव मिला। यहाँ पर सिनेमा के बारे में फिर से बहुत कुछ सीखने को मिला। साथ ही महान कमल हासन सर ने भी अपने विचार साझा किए। हम इस मास्टर के एक्साइटेड स्टूडेंट्स की तरह, उनकी बातों को समझ रहे थे।” यह मुलाकात कई वर्षों बाद हुई, जिसे तीनों दिग्गजों ने एक यादगार अनुभव बताया।

IFFI 2025 का विवरण

IFFI 20 नवंबर से गोवा में शुरू हुआ है और यह आठ दिनों तक चलेगा। इस फिल्म फेस्टिवल में 80 देशों की कुल 240 फिल्में दिखाई जाएंगी। कला अकादमी में 10 फॉर्मेट में 21 मास्टरक्लास और पैनल डिस्कशन आयोजित किए जा रहे हैं। खुशबू सुंदर और सुहासिनी मणिरत्नम इसी तरह की एक मास्टरक्लास में शामिल हुईं। सिनेमा जगत के कई बड़े नाम भी मास्टरक्लास में शामिल होंगे, जिनमें विधु विनोद चोपड़ा, अनुपम खेर, आमिर खान, बॉबी देओल, रवि वर्मन जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button