लखनऊ

आनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से की आनलाइन ट्रेडिंग रोकने की अपील

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ (वि.)। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में  ऑनलाइन कारोबार को रोकने एवं खुदरा व्यापारियों की रक्षा करने के लिए एक ज्ञापन जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार को के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम दिया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आनलाइन ट्रेडिंग से छोटे व्यापारियों का कारोबार समाप्त होता जा रहा है, इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, संसदीय महामंत्री अमर नाथ मिश्र, पवन मनोचा, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, सुहैल हैदर अल्वी, सोनू पंडित आदि शामिल थे।

 

Related Articles

Back to top button