लखनऊ
लखनऊ में लगातार तीसरे दिन बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Lucknow Focus News Desk: राजधानी लखनऊ में आज लगातार तीसरे दिन भी बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन भर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
इस बारिश के कारण मोहनलालगंज इलाके में एक कच्चा घर गिर गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सोमवार को लखनऊ का मौसम कुछ इस तरह था:
अधिकतम तापमान: 29.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक)
न्यूनतम तापमान: 23.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.1 डिग्री कम)
आर्द्रता: अधिकतम 97% और न्यूनतम 88%
बारिश: दिन में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शहर में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।




