उत्तर प्रदेश

उत्पाती बंदर: कोतवाली में मचाया ऊधम, केस डायरी को फाड़ डाला, बेबस देखता रहा दरोगा

बंदरों के आतंक व उधम से अधिकारी व जनता सब बेहाल, नहीं सूझ रहा कोई उपाय

कन्नौज। सूबे में बंदर खूब उधम मचा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप व सार्वजनिक जगहों पर बंदर हर आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन पर तो आए दिन यात्रियों के सामान को उठा ले जाते हैं। ये कभी डीएम का चश्मा तो कभी द रोगा की टोपी, तो ताजनगरी में ताजमहल देखने आए पर्यटकों पर हमला बोल देना आम बात हो गयी है। इन बंदरों के आतंक और उत्पात को रोकने में प्रशासन और उसके अधिकारी फिसड्डी ही साबित हो रहे है। बहरहाल, अब एक ताजा मामला कन्नौज से सामने आया है। जहां कोतवाली में घुसकर बंदरों ने खूब उधम मचाया तथा एक दरोगा की खड़ी बाइक से केस डायरी निकाल ले गए और केस डायरी को फाड़कर तार-तार कर दिया। आफिस में बैठे दरोगा को कुछ देर तक के बाद बंदर के केस डायरी ले जाने की जानकारी हुई, लेकिन तब तक बंदरों ने पूरी केस डायरी को फाड़ दिया और दरोगा देखता ही रह गया।

दरोगा अब दोबारा तैयार करेगा केस डायरी
कन्नौज के सदर कोतवाली के दरोगा रोहित सिंह अपनी बाइक खड़ा करके ऑफिस अंदर बैठकर अन्य जरूरी काम निपटाने लगे, इसी बीच उनकी गाड़ी में पड़ी हुई केस डायरी को बंदर निकाल ले गए और उस डायरी के एक-एक पन्ना फाड़ डाला। कुछ देर के जानकारी होने पर दरोगा ने मायूस मन के साथ कहा कि अब उनको केस डायरी को नए सिरे से दोबारा तैयार करनी पड़ेगी।

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button