मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिक 2022 फैशन शो: मिस इंडिया मन्नत, रेखा को मिसेज इंडिया का मिला खि़ताब

डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन, महिला सशक्तिकरण थीम पर सहालग के परिधानों को किया प्रदर्शित
आगरा। डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आगरा कैंट स्थित ग्रांड होटल में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिक 2022 फैशन शो में जलवे बिखेरने वाली युवतियों के साथ अपने को वैवाहिक जीवन में ढाल चुकी महिलाएं भी रैम्प पर कैटवॉक करती हुई किसी से कम नहीं दिखीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, डॉ. विजय किशोर बंसल और संस्था की अध्यक्ष अर्चना फौजदार ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्ज्लन कर किया।
सहालग के परिधानों को फैशन शो में तीन राउंड में प्रस्तुत किया
महिला सशक्तिकरण थीम पर सहालग के परिधानों को फैशन शो में तीन राउंड में प्रस्तुत किया गया। पहले राउंड में केजुअल परिधान, दूसरे राउंड में इंडो वेस्टर्न, तीसरे राउंड लहंगा पहन कर मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा। परम्परागत संगीत की धुन पर डेस्टिनेशन संस्था के मंच पर पहली बार 22 मॉडल्स साथ एक ही थीम पर नज़र आयी। मिस इंडिया यूनिक का ताज मन्नत के सिर सजा और उपविजेता तनिषा सिंह रही, वही मिसेज इंडिया यूनिक का खि़ताब रेखा सिंह नाम रहा और उपविजेता शिल्पा शर्मा रहीं।
दिल्ली व राजस्थान के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया
अध्यक्ष अर्चना फौजदार ने बताया कि ब्यूटी कांटेस्ट के माध्यम से फ्रेशर्स महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को मंच देने के लिए हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। फैशन शो में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और राजस्थान के प्रतिभागियो ने भी हिस्सा लिया। शो की कोरियोग्राफी कपिल आहूजा ने की। निर्णायक की भूमिका में जीनत जीशान और अंकिता परिहार रहीं। संचालन मयंक भारद्वाज ने किया तथा आयोजन सचिव राजेंद्र फौजदार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान रहे मौजूद
इस अवसर पर मधु गुर्जर, कुलदीप ठाकुर, आनंद टाइटलर, अभिनय कुमार, ईश्वर दयाल ईश, अनिल अरोरा, अलका सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, गौरव धवन, अंजुल कुलश्रेष्ठ, शिवम् फौजदार, अमित चौहान, मनोज गुप्ता, शेखर शर्मा, कलीम कुरैशी, सुजाता सत्संगी, राजेश्वरी बघेल, नीरू चाहर, कविता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।




