उत्तर प्रदेश
मोनिका तिवारी नेशनल एक्सीलेंट टीचर अवार्ड से सम्मानित


लखनऊ फोकस न्यूज
बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को बाराबंकी जनपद के मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में कार्यरत सहायक प्रोफेसर मोनिका तिवारी को सक्षम सोसाइटी की ओर से नेशनल एक्सीलेंट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली मोनिका तिवारी विगत 20 वर्षों से अध्यापन कार्य में संलग्न हैं। उन्होंने 30 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सम्मिलित होकर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। वह राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी की भी सेवा प्रदान कर चुकी हैं। उसमें इन्हें राज्य स्तरीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। सुश्री तिवारी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को प्रदान किया। उन्होंने सक्षम सोसाइटी को पुरस्कार प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।




