बिजनेस

मुंबई में स्टार्टअप्स के लिए बेहतर है माहौल


14 कंपनियों को मिला यूनिकार्न का दर्जा
मुंबई।
देश में स्टार्टअप के पक्ष में तेजी से सकारात्मक माहौल बन रहा है। यही वजह है कि वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 14 कंपनियां यूनिकार्न का दर्जा पाने में सफल रही हैं। यूनिकार्न का दर्जा उन कंपनियों को दिया जाता है, जिनका वार्षिक टर्नओवर एक अरब डालर से ऊपर होता है।
इस वर्ष की पहली तिमाही को स्टार्टअप्स के लिहाज से अच्छा माना गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मायानगरी में स्टार्टअप की संस्कृति को तेजी से मान्यता मिल रही है। यहां माहौल अनुकूल है। यही कारण है कि पहली तिमाही में 14 कंपनियां विशेष दर्जा पाने में कामयाब रही हैं।
पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार स्टार्टअप्स के लिहाज से मुंबई एक प्यारी जगह है। यहां पर लोग अपने उद्यम को फलते-फूलते देखना चाहते हैं।
(फोटो-सोशल मीडिया से)

Related Articles

Back to top button