उत्तर प्रदेश

पार्सल और कोरियर पैकेट भी ढोएंगी यूपी नगर निगम की बसें


जल्दी ही निगम शुरू करने जा रहा है यह योजना
यूपी और दूसरे राज्यों को जाने वाले बसों से जा सकेंगे पैकेट्स
लखनऊ डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब निगम कोरियर और पार्सल की डिलेवरी की सर्विस भी शुरू करेगी। अब उपभोक्ता यूपी और उसके बाहर के राज्यों, जहां-जहां परिवहन निगम की बसें जाती हैं, अपने कोरियर और पार्सल के पैकेट पहुंचा सकेंगे।
निगम के इस कदम से उसकी आय में जबरदस्त वृद्धि की उम्मीद लगाई जा रही है। अभी तक यात्रियों को अपने साथ लगेज लेकर चलने की सुविधा निगम देता था।
जल्दी ही कोरियर और पार्सल व्यवसाय से जुड़ी कंपनियां निगम की निविदा के लिए आवेदन करेंगी। जिन कंपनियों का चयन इस काम के लिए होगा, वे बस अड्डों पर अपने काउंटर खोल सकेंगी।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह का कहना है कि हमारी इस योजना की लोगों को बहुत दिनों से प्रतीक्षा है। इससे हम निगम की आय में बेहतरीन इजाफा कर सकेंगे।
(फोटो-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button