देश

निर्देश: सूबे के सभी विवि व कॉलेजों के लिए नैक मूल्यांकन अनिवार्य, लखनऊ विवि को मिला नैक ए प्लस प्लस ग्रेड

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सभी राजकीय व एडेड कालेजों व विश्वविद्यालयों के लिए नैक मूल्यांकन कराना अनिवार्य कर दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद अब राजकीय और अनुदानित कालेजों में नैक मूल्यांकन कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस सत्र में 18 राजकीय व एडेड कालेजों को नैक मूल्यांकन कराना होगा, जिनमें राजधानी के नेता जी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला कालेज, महाराजा बिजली पासी राजकीय कालेज, केकेसी शामिल हैं। इनमें से कई कालेजों ने अपनी इंस्टीट्यूशनल इंफार्मेशन फार क्वालिटी असिसमेंट रिपोर्ट भी तैयार कर ली है।

कई कालेजों ने तैयार की अपनी आइआइक्यूए रिपोर्ट
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कालेज तीसरी बार नैक मूल्यांकन कराने की तैयारी में जुटा है। इसे दो बार नैक में बी ग्रेड मिला था। प्राचार्या ने बताया कि आइआइक्यूए रिपोर्ट लगभग तैयार है। इसे अपलेड करने के 40 से 45 दिन के अंदर एसएसआर भी जमा करना होता है। जबकि महाराजा बिजली पासी राजकीय कालेज में दूसरी बार नैक मूल्यांकन होगा। प्राचार्या प्रो. सुमन गुप्ता ने बताया कि नैक के लिए आइआइक्यूए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Related Articles

Back to top button