UP ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक में हुआ अहम चयन, पूर्व IAS राम बहादुर बने एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट

Lucknow Focus News Desk: लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल फॉर्च्यून में आज उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ (Uttar Pradesh Olympic Association) की वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन हुआ, जिसमें खेल जगत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इस अवसर पर पूर्व आईएएस राम बहादुर को एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद के लिए चुना गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये न सिर्फ सम्मान की बात है, बल्कि बड़ी ज़िम्मेदारी भी है।
इसके साथ ही पूर्व आईएएस राम बहादुर को गोंडा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है, ताकि वहां खेलकूद की गतिविधियों को और मजबूती से आगे बढ़ाया जा सके। इस नई भूमिका के साथ मेरा प्रयास रहेगा कि गोंडा जैसे उभरते हुए ज़िले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हरसंभव अवसर मिले।
पूर्व आईएएस राम बहादुर ने कहा कि इस अवसर पर संघ के चेयरमैन उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, अध्यक्ष विराज दास, कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत सहगल, महासचिव डा. आनन्देश्वर पांडेय और कोषाध्यक्ष सैयद रफ़त भाई के प्रति आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।
उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा और राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना भरपूर योगदान दूंगा।
Also Read: Kanpur News: सेन बालिका स्कूल में बेटियों को मिली सशक्तिकरण की सीख




