सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी निर्मला


बजट पेश करने के बाद ही होने वाली थी यह बैठक पर नहीं हो पाई
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाली हैं। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मसलों पर विचार –विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह बैठक 23 अप्रैल को होगी।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों के प्रमुखों के साथ नई दिल्ली में बैठक करेंगी। इस बैठक में कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को लगे झटके को सुधारने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुधार कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा वित्तमंत्री बैंकों द्वारा दिए गए ऋणों की भी समीक्षा करेंगी।
यह बैठक बजट पेश करने के बाद ही होने वाली थी लेकिन बीच में कई राज्यों में चुनाव और वित्तमंत्री की दूसरी व्यवस्तताओं के चलते यह बैठक टलती गई। अब यह 23 अप्रैल को होगी।
(फाइल फोटो-निर्मला सीतारमण, साभार-सोशल मीडिया)




