uncategorized

बीजेपी के नए सारथी बने नितिन नबीन, पीएम मोदी और दिग्गजों की मौजूदगी में संभाली कमान

Lucknow Focus News Desk: भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को औपचारिक रूप से बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। मंगलवार सुबह दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा गया।

धार्मिक स्थलों पर मत्था टेककर की शुरुआत

कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने अपने दिन की शुरुआत आध्यात्मिक रूप से की। वे दिल्ली के विभिन्न प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जीत और नए दायित्व के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद, ठीक सुबह 11:30 बजे वे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।

मंच पर मौजूद रहा देश का शीर्ष नेतृत्व

यह अवसर कितना बड़ा था, इसका अंदाजा मंच पर मौजूद चेहरों से लगाया जा सकता है। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ दिग्गज नेता मौजूद रहे।

जेपी नड्डा ने दीं शुभकामनाएं

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बेहद गर्मजोशी के साथ नितिन नबीन का स्वागत करते हुए कहा “आज का दिन हमारे लिए बहुत गौरवशाली है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान अब हमारे युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली साथी नितिन नबीन के हाथों में है। मैं खुद और देश भर के करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें दिल से बधाई देता हूं।”

नड्डा जी ने इस चयन के लिए प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव समिति का भी आभार जताया। अब नितिन नबीन के सामने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और आगामी चुनौतियों का सामना करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button