विशेष

अब बजेगी शहनाई : शुक्र के उदय होने के साथ 24 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक होंगे विवाह कार्य

लखनऊ। देवउठनी एकादशी के बाद भी इस बार शुक्र के अस्त हो जाने से शादी का मुहूर्त नहीं बना। शुक्र 2 अक्टूबर को अस्त हो गया था जो 20 नवंबर तक था जिसके कारण विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य रुक गए थे, लेकिन अब शुक्र के उदय के बाद विवाह कार्य 24 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 15 दिसम्बर तक होंगे।

16 दिसम्बर से खरमास शुरू हो जाएगा
16 दिसम्बर से सूर्य की धनु संक्रान्ति के कारण खरमास शुरू हो जायेगा उसमें भी विवाह आदि कार्य नहीं होते है। उसके बाद मकर संक्रान्ति 15 जनवरी 2023 के बाद विवाह आदि कार्य होंगे लेकिन फिर 15 मार्च के बाद मीन खरमास लग जायेगा

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार विवाह मुहूर्त- नवम्बर- 24, 25, 26, 27, 28 दिसम्बर- 2, 3, 4, 7, 8 ,9,13,14 ,15 जनवरी 2023 – 15,16 ,17, 18,22 , 25, 26, 27, 30, 31 फरवरी 2023 – 1, 6, 7, 8, 9, 10,11, 12, 13, 14, 15,16, 17, 22, 23,24, 27, 28, मार्च 2023 – 1 ,5, 6,7,8 , 9, 10, 11, 12,13, 14, 15 हैं।

Related Articles

Back to top button